Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछह माह की गर्भवती का अबॉर्शन करने के दावे वाला वीडियो वायरल,...

छह माह की गर्भवती का अबॉर्शन करने के दावे वाला वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप


जलालपुर, अंबेडकर नगर। रामगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में छह माह की अविवाहित गर्भवती युवती का अवैध गर्भपात किए जाने का कथित दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मारा। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही अस्पताल संचालक ताला बंद कर फरार हो गया।

मामला जलालपुर के  रामगढ़ रोड स्थित एक मैटरनिटी सेंटर का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित रूप से अस्पताल संचालक को फोन पर बातचीत करते हुए यह कहते सुना जा रहा है कि हमने छह माह की अविवाहित गर्भवती का अबॉर्शन किया, जिसके पेट में बच्चा सड़ गया था और उसे टुकड़े-टुकड़े कर निकालना पड़ा। वीडियो में संचालक यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि बिना रिस्क के कोई काम नहीं होता।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अयोध्या समाचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार देर शाम एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्ता, सीओ अनूप कुमार सिंह, अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश, क्षय रोग अधिकारी डॉ. गौतम मिश्र और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने अस्पताल पर छापा मारा। छापे के दौरान अस्पताल का संचालक फरार मिला, जबकि मौके पर मौजूद उसके पुत्र से टीम ने अस्पताल से संबंधित अभिलेख मांगे। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि संचालक को समस्त दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments