Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक करोड़ की लागत से सिविल लाइन में तैयार हो रहा है...

एक करोड़ की लागत से सिविल लाइन में तैयार हो रहा है वेंडिंग जोन, बनेंगी 30 दुकानें


अयोध्या। एक करोड़ की लागत से भाजपा कार्यालय के निकट सिविल लाइन में वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा है। जहां देश के लजीज व्यंजनों की दुकानें लगेंगी। राजधानी लखनऊ की तर्ज पर तरह-तरह के जायके आपको देश के विभिन्न व्यंजनों की याद दिला देंगे। अभी तक ऐसा सिर्फ बनारस या लखनऊ में ही दिखता था, लेकिन अब अयोध्या में भी इस तरह के वेंडिंग जोन का इंतजाम किया जा रहा है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि निर्माण विभाग वेंडिंग जोन को बनवा रहा है। इस माह के अंत तक निर्माण पूरा हो जाएगा।

भाजपा कार्यालय के निकट बन रहे वेंडिंग जोन में 30 दुकानें रहेंगी। यह टीन शेड रहेंगी। सभी दुकानों का साइज एक ही रहेगा। नगर निगम यहां साफ-सफाई के साथ शौचालय व पेयजल का भी इंतजाम कराएगा। हालांकि इनसे सिर्फ यूजर चार्ज ही लिया जाएगा।

नगर क्षेत्र में जगह-जगह सड़कों पर दुकानें चल रही हैं। उन्हें एक जगह लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में 17 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, जिसमें ठेला-रेहड़ी वाले एक जगह खड़े हो सकेंगे। एक ही छत के नीचे साग-सब्जी व अन्य सामान मिल जाया करेगा।

वेंडिंग जोन में सिर्फ खान-पान ही दुकानें रहेंगी। इसमें उन्हीं कारीगारो को स्थान दिया जाएगा, जिन्हें सभी व्यंजन, जैसे साउथ, नार्थ इंडियन व चाइनीज फ़ूड बनाने का अनुभव होगा। इसके अलावा दही भल्ले, चाट, बताशों की भी दुकानें सजेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments