Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में प्रेम की अनोखी मिसाल, दो युवतियों को मिली साथ रहने...

जलालपुर में प्रेम की अनोखी मिसाल, दो युवतियों को मिली साथ रहने की अनुमति


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों का प्रेम आखिरकार जीत गया। मजिस्ट्रेट के समक्ष दोनों ने स्पष्ट शब्दों में साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें एक साथ जीवन व्यतीत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। यह मामला क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

बीते पांच अगस्त को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री को आजमगढ़ जनपद से आई रिश्तेदार की पुत्री बाजार ले जाने के बहाने घर से बाहर ले गई और फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। करीब एक माह बाद परिजनों ने दोनों युवतियों को खोज निकालने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाने लाए जाने पर दोनों ने साफ कर दिया कि वे एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में जीवन बिताना चाहती हैं और अलग नहीं होंगी।


मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया बयान


पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों का बयान दर्ज कर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां भी दोनों युवतियों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा दोहराई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि धारा 164 के तहत दर्ज बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि दोनों बालिग युवतियां अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें स्वतंत्र रूप से जीवनयापन की स्वीकृति प्रदान कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments