Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्कूल रेडीनेस फेज-1 के लिए शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

स्कूल रेडीनेस फेज-1 के लिए शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


अयोध्या। जनपद में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम फेज-1 के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में संपन्न हुई, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों और परिषदीय विद्यालयों की बाल वाटिकाओं में अध्यापन कार्य से जुड़े शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में अमानीगंज, मवई, तरुन, बीकापुर, हैरिंग्टनगंज, सोहावल, मया, मसौधा, मिल्कीपुर, पूरा और नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों तथा परिषदीय विद्यालयों की बाल वाटिकाओं में नामांकित बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में नामांकित बच्चों को विद्यालय के वातावरण के लिए मानसिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से तैयार करना है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या लालचंद ने बताया कि यह प्रशिक्षण लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में अध्ययनरत बच्चों के लिए संचालित स्कूल रेडीनेस फेज-1 कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह आवश्यक है कि आंगनबाड़ी और विद्यालय स्तर पर कार्यरत शिक्षक एक समान दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली अपनाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम के तहत बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी सेविकाओं और परिषदीय विद्यालयों की बाल वाटिका शिक्षिकाओं को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय में सहज प्रवेश को सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments