Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानेताजी सुभाष बोस जयंती पर सम्मान मार्च, देशभक्ति के रंग में रंगी...

नेताजी सुभाष बोस जयंती पर सम्मान मार्च, देशभक्ति के रंग में रंगी अयोध्या


अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गुरुवार को देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में सम्मान मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय विचार मंच के तत्वावधान में चौक स्थित मंगल पांडेय शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर नगर निगम परिसर स्थित नेताजी सुभाष बोस की प्रतिमा तक निकाला गया। मार्च के समापन पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा आयोजित नेताजी जयंती सप्ताह का विधिवत समापन भी हुआ।

शहीद स्मारक से मार्च को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास, पूर्व सांसद निर्मल खत्री तथा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह विभिन्न सेवा कार्य भी किए गए।

सम्मान मार्च के दौरान सरदार क्लाथ हाउस, हट्ठी महारानी मंदिर, अशोक प्लाईवुड, बृजकिशोर सर्राफ, यूएस ज्वेलर्स, परम पेस्ट्रीज, गायत्री कृषि उद्योग, लोकप्रिया गारमेंट्स, कमला नेहरू भवन, मोहन स्वीट्स तथा हनुमानगढ़ी रिकाबगंज सहित कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मार्च में उदय पब्लिक स्कूल, गुरु नानक विद्यालय तथा टाइनी टाट्स हायर सेकेंड्री स्कूल के एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं देशभक्ति नारों के साथ आगे चल रहे थे।

मार्च में बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, आरएसएस महानगर संघचालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद्, पूर्व सैनिक, पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। आयोजन ने पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments