Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार, वीडियो वायरल करने की दी...

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार और ब्लैकमेलिंग का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुराचार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में साथ पढ़ने वाले किशोर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। आरोप है कि इस दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह न केवल टालमटोल करने लगा, बल्कि धमकी देने लगा कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। किशोरी के अनुसार, वह काफी समय से इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी और न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंची।

जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments