Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोचिंग से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को हाफ डाला वाहन ने...

कोचिंग से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को हाफ डाला वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर


◆ स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया


मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा मोड़ के निकट कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रही छात्रा को हाफ डाला वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए एनएचए आई के एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि घटना के बाद चालक घटनाकारित वाहन को लेकर मौके से भागने में सफल हो गया है।

  प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र के मंजनाई पूरे मंगल पाण्डेय गांव निवासी मनोकानिका पाण्डेय की 22 वर्षीय बेटी अंबिका पाण्डेय साइकिल पर सवार होकर इनायत नगर की तरफ से कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रही थी। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेवरा मोड़ के निकट पहुंची थी। तभी अयोध्या की तरफ से लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से आ रही बगैर नम्बर प्लेट के हाफ डाला वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिस पर थाने के उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव हमराहियों के साथ मौके पर तत्काल पहुंचकर घायल छात्रा को इलाज के लिए एन एच ए आई 1033 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर घायल छात्रा के परिजनों को घटना से अवगत कराया। साथ ही साथ हाइवे पर लगे जाम को बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक घटनाकारित वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments