Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकपड़ा प्रेस करते समय करंट की चपेट में आने से छात्र की...

कपड़ा प्रेस करते समय करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। कपड़ा प्रेस करते समय इलेक्ट्रिक प्रेस की चपेट में आने से इकलौते पुत्र की मौत हो गई। इस घटना से  गांव में मातम पसर गया। तथा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना मालीपुर थाना के चितौना कला गांव में गुरुवार देर शाम घटित हुई। गांव निवासी रविन्द्र के एक मात्र पुत्र शिवम कक्षा 11 का छात्र है। देर शाम वह कपड़ा प्रेस कर रह था और इलेक्ट्रिक प्रेस की चपेट में आ गया। जब तक परिजन बोर्ड से तार निकालते व कुछ करने की सोचते तबतक बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही  सभी परिजन बेसुध हो गए। जब इस सम्बन्ध मे मालीपुर पुलिस से  जानकारी ली गयी तो बताया गया पता नही है पुलिस भेज पता कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments