Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या42 करोड़ की लागत से चौक में बनेगा अत्याधुनिक शापिंग काम्पलेक्स

42 करोड़ की लागत से चौक में बनेगा अत्याधुनिक शापिंग काम्पलेक्स

 


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय व अन्य अधिकारियों के साथ चौक स्थित पुरानी मछली मंडी, रिफ्युजी मार्केट में पुरानी बनी दुकानों सहित सम्पूर्ण परिसर का भौतिक निरीक्षण किया।

मण्डलायुक्त ने बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा इन सभी जीर्ण-शीर्ण दुकानों सहित पूरे परिसर का सर्वे कर लगभग 42 करोड़ की लागत का एक अत्याधुनिक शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था जो स्वीकृत हो गया है।

    नगर विधायक द्वारा प्रोजेक्ट में शेष बची दुकानों  को शामिल करने तथा जीर्णोद्वार के दौरान यहां के दुकानदारों के लिए अस्थायी व्यवस्था करने के लिए कहा गया । जिस पर मण्डलायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को शेष बची दुकानों को शामिल करने तथा निर्माण कार्य के दौरान यहां के प्रभावित दुकानदारों के लिए अस्थायी रूप से दुकानें संचालित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। प्रोजेक्ट के अन्तर्गत लगभग 200 दुकानों के निर्माण के साथ वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है।

     अधिकारियों द्वारा रिकाबगंज स्थित नरेन्द्रालय के भवन का भौतिक निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त द्वारा भवन को जीर्णोद्वार कर एक बड़े ऑडिटोरियम के रूप में विकसित करने के साथ वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए।

   निरीक्षण के दौरान सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण, अपर नगर आयुक्त गण, अधिशाषी अभियन्ता अयोध्या विकास प्राधिकरण सहित अन्य सम्बंधित व आसपास के दुकानदार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments