Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज़ रफ्तार टेंपो पेड़ से टकराया, एक महिला की मौत; दर्जनों श्रद्धालु...

तेज़ रफ्तार टेंपो पेड़ से टकराया, एक महिला की मौत; दर्जनों श्रद्धालु घायल

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। भीषण हादसे में दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के कलीचाबाद व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भियांव दरगाह से दर्शन कर लौट रहे थे। सभी मालीपुर पहुंचकर सुबह 11 बजे की इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा।

हादसे में बिंदु (50), रंजन (19), सुनीता (40), साक्षी (14), सागर (12), जगत (65), सुनीता (49), मीनाक्षी (22), बिना (35), सुशांत (14) समेत कई श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर अवस्था में घायल चिंता देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नगपुर अस्पताल भेजा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments