Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, साधु-संतों व कारसेवकों ने देखा...

अयोध्या में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, साधु-संतों व कारसेवकों ने देखा शो


अयोध्या। सुरभि गाय की बछिया पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का विशेष प्रदर्शन शहर के एक सिनेमाघर में साधु-संतों, राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े कारसेवकों और गौसेवकों के लिए आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान दर्शकों में उत्साह दिखाई दिया और कई दृश्यों पर ‘जय श्रीराम’ व ‘गौ माता की जय’ के नारे लगे।

फिल्म गाय के संवर्धन, संरक्षण और उसकी उपयोगिता पर केंद्रित है। इसमें गौमूत्र के औषधीय गुण, गोबर के लाभ और गाय के संपर्क से होने वाले फायदे को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। निर्माताओं के अनुसार यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसका उद्देश्य समाज में देसी गायों के पालन को बढ़ावा देना और जागरूकता फैलाना है। फिल्म में ऐतिहासिक संदर्भों के साथ संसद घेराव की एक घटना को भी दर्शाया गया है। प्रदर्शन के बाद उपस्थित लोगों ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments