Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में भी चला 72 घंटे का विशेष स्वच्छता...

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में भी चला 72 घंटे का विशेष स्वच्छता अभियान


बसखारी अंबेडकर नगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन एवं नगर विकास मंत्री एक शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का असर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार के आवाहन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव की देखरेख में 72 घंटे का विशेष सफाई अभियान नगर में चलाया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग लिपिक अभिषेक यादव के साथ कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति भी करते हुए नजर आए। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के 17 वार्डों में इस अभियान को गति देते हुए सफाई कर्मी ने नालियों की साफ सफाई करते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों मे विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई की।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से  नगर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पंचायत क्षेत्र में बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन नगर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर वासी भी स्वच्छता ग्राही के रूप में कार्य करें। जिससे विश्व ख्याति प्राप्त इस नगर पंचायत क्षेत्र की गरिमा बनी रहे। बता दे कि बारिश के मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नगर निकाय क्षेत्रों में जल भराव की समस्या न पैदा हो इसके लिए नालियों की सफाई के लिए 72 घंटे का विशेष सफाई  अभियान चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments