Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर गोष्ठी आयोजित

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर गोष्ठी आयोजित

अयोध्या। समाजवादी मजदूर सभा जिला महानगर कमेटी के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर कुशमाहा दर्शननगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष कैलाश कोरी एवं महानगर अध्यक्ष राजकपूर बौद्ध ने किया। विश्वनाथ कोरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि आज का यह पावन दिन इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेगा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत आज की सरकारों ने पूरा नही किया। बल्कि यह तब होता है। जब ऐसे महान पुरूष के शहादत दिवस पर सरकारें सार्वजनिक अवकाश भी आज तक घोषित नही कर पायी है। आज ही के दिन समाजवादी के पुरोधा डा. राम मनोहर लोहिया की जयन्ती भी है। जिन्होंने आजाद भारत में समाजवाद की जो अलख जगायी थी, वह मिशन अभी अधूरा है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि अपनी धरोहर व महान आजादी के दीवानों को याद रखे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प ले।
गोष्ठी को महेश सोनकर, विश्वनाथ कोरी, रामकेवल, मंशाराम ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश कोरी, पंचम कोरी, नन्द कुमार, जंग बहादुर वर्मा, रामकेवल यादव, मंशाराम यादव, राजित राम, गौरव, अरविन्द, अजय, मृत्युन्जय, संतोष, प्रियांशु सनी शमिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments