Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedयुवजन सभा की मासिक बैठक में मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने का लिया गया...

युवजन सभा की मासिक बैठक में मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने का लिया गया संकल्प


अयोध्या। सपा युवजन सभा की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा एवं संचालन उपाध्यक्ष मनोज यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम मौजूद रहे।

 इस दौरान मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव के बारे में चर्चा की गई और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया गया। पूर्व मंत्री ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता त्रस्त है और इसका जवाब आने वाले मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर देगी। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा सभी पदाधिकारी मिल्कीपुर के उपचुनाव में घर घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें जिससे कि समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित हो।

मौके पर जिला महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, अतुल यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, शुभम वर्मा, नीरज शर्मा, समरपाल सिंह, अखिलेश यादव, गोविंद विश्वकर्मा, दीपक यादव, वीरेंद्र यादव, अनुभव, महमूदखान, अमित यादव,, अखिलेश यादव, राशिद, सलिल, जुनैद अहमद, मिर्जा सनी, अमन, आर्यन, आशीष ,आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments