Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देव इंद्रावती महाविद्यालय द्वारा निकाली गई...

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देव इंद्रावती महाविद्यालय द्वारा निकाली गई रैली


अंबेडकर नगर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देव इंद्रावती महाविद्यालय, कटेहरी में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में महाविद्यालय से चौक तक निकली। इस रैली में लगभग 600 छात्र-छात्राओं और अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली को महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, जिसकी रक्षा के लिए हर भारतीय को तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. ए. बी. सिंह ने तिरंगे की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पर प्रकाश डाला, वहीं सुधीर पांडेय ने इसे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेज भान मिश्र ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारे गर्व और बलिदानों का प्रतिनिधित्व करता है। डॉ. शिल्पी, अमित पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी तिरंगे के महत्व और हर घर तिरंगा अभियान की सार्थकता पर अपने विचार रखे।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ क्षेत्रवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान, आदर और समर्पण की भावना जगाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में विजय शंकर, मनोज मिश्रा, गुलाब पांडेय, प्रभाकर तिवारी, विनय तिवारी, डॉ. नीता मिश्रा, संध्या कुमारी, सीमा पटेल, राहुल वर्मा तथा अहरौली थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments