Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेलवे बुकिंग क्लर्क सुपरवाइजर पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का मुकदमा

रेलवे बुकिंग क्लर्क सुपरवाइजर पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का मुकदमा


अयोध्या। जीआरपी थाना अयोध्या में रेलवे विभाग के एक बुकिंग क्लर्क सुपरवाइजर के खिलाफ महिला कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने कार्यालय परिसर में अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी।

जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग में कार्यरत एक जूनियर महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के बुकिंग क्लर्क सुपरवाइजर संजीव कुमार कन्नौजिया के खिलाफ जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को कार्य के दौरान सुपरवाइजर ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष जीआरपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभद्र व्यवहार से जुड़ा मामला होने के कारण जांच गंभीरता से की जा रही है। फिलहाल पूरे प्रकरण की विवेचना की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments