Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला पॉलीटेक्निक में आयोजित हुआ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

महिला पॉलीटेक्निक में आयोजित हुआ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम


अयोध्या। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला विज्ञान कला अयोध्या के समन्वयक निखिल सिंह ने किया। कार्यक्रम में वॉल पेंटिंग,पोस्टर प्रस्तुति,स्लोगन लेखन एवं रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉल पेंटिंग में  महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा रोशनी मौर्य के ग्रुप ने प्रथम स्थान  राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र अंकुर यादव के ग्रुप ने द्वितीय स्थान, आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था पटेल के ग्रुप में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में अभ्यास ने प्रथम स्थान मोनी मौर्य ने द्वितीय स्थान सौम्या द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स्लोगन राइटिंग में कृति दुबे प्रथम स्थान संध्या यादव द्वितीय स्थान तथा रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 रंगोली की प्रतियोगिता में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा रोशनी के ग्रुप ने प्रथम स्थान सुप्रिया पांडे के ग्रुप ने द्वितीय स्थान एवं शैलजा मिश्रा के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विषय विशेषज्ञ एवं वक्ता के रूप मे डॉ विनोद कुमार चौधरी, विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान, अवध विश्वविद्यालय तथा डॉ शरद श्रीवास्तव होम्योपैथिक फिजिशियन उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद प्रधानाचार्य एलपी सिंह ने किया। संचालन डॉ रमेश आर्य  ने किया। निर्णायक के रूप में दिव्या सिंह, बबिता, सपना सिंह, प्रियंका सिंह, लता सिंह में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था के विश्वदीपक भारती, अंगद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments