Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के नए जिला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के नए जिला अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

अयोध्या। जनौरा स्थित एक होटल में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक हुई। बैठक में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसके साथ ही कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि नई कमेटी का गठन हुआ। 3 वर्ष पूरा होने पर जिला अध्यक्ष रहे अम्बरीष सिंह का कार्यकाल समाप्त होने पर नए जिलाअध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अनिल सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह लल्ला, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रविंद्र कुमार सिंह की जिम्मेदारी मिली। मौके पर प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बरीष सिंह, संरक्षक आर डी सिंह, डॉ अभय सिंह, शिव मोहन सिंह, भगवती सिंह, जंग बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जयप्रकाश सिंह, सीमा सिंह, विभा सिंह, अजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments