अयोध्या। चौरे बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव का एक केस मिला। कुल 138 लोगों की जांच की गई। जिसमेंं 137 नेगेटिव रिर्पोट आई एक कोरोना पॉजिटिव निकला। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अर्लट हो गया है। संक्रमित व्यक्ति का प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इलाज प्रारम्भ कर दिया गया है। विभाग ने कोरोना का प्रारम्भिक लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की अपील किया है। कोरोना की जांच सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो पर निशुल्क की जा रही है।