Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में...

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जैतपुर,अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना अंतर्गत वल्लीपुर ग्राम निवासी श्यामलाल पुत्र सताई उम्र करीब 55 वर्ष मिट्टी से लोड ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्यामलाल पुत्र सतई दोपहर के समय गांव में संतराम के किराने की दुकान पर समान लेने गऐ थे उसी दुकान के बगल मे ट्रैक्टर ट्राली की मदद से मिट्टी गिराई जा रही थी, मिट्टी से लोड ट्राली पलटने के कारण उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, ग्रमीणो ने तत्काल राहत कार्य करते हुए  आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचित करके सामुदायिक स्वास्थ्य नगपुर जलालपुर भिजवाए जहां पर डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जलालपुर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्यामलाल अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था, श्यामलाल के पांच बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जैतपुर के थाना इंचार्ज गुड्डू जोशी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है यदि कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments