Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दिव्यांग युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो...

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दिव्यांग युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल


◆  पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


अंबेडकर नगर। बसखारी बाजार में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बहसी दरिंदे ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार किया , चर्चा है कि उसने अपने साथी से उसका वीडियो भी बनवा लिया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बाजार में इस तरह की हुईं घटना पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। घटना दो दिन पूर्व रात्रि की बताई जा रही है। लगभग तीन मिनट 20 सेकंड के वायरल वीडियो में दरिंदा महिला के साथ जबरदस्ती करता दिख रहा है। वहीं उसका साथी वीडियो बना रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है आरोपी पूर्व में भी महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी किया करता था। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने स्वयं घटना को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है, वहीं आरोपी युवक का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है वह भी शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments