Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशारदीय नवरात्रि में शांति -सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोजित...

शारदीय नवरात्रि में शांति -सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक 

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में शारदीय नवरात्री/ विजयादशमी (दशहरा) त्योहार के दृष्टिगत शांति -सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जन उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा का पर्व 15 अक्टूबर को प्रारंभ होकर दिनांक 24 अक्टूबर को विजयदशमी /दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि कोई भी पंडाल विद्युत तार तथा ट्रांसफारमर के नीचे नही लगाया जाए। मूर्ति का विसर्जन नदी के किनारे गढ्ढा खोदवाकर किया जाए। नवरात्रि एवं विजयादशमी /दशहरा के शांतिपूर्ण संपादन हेतु संवेदनशील स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था तथा विशेष सतर्कता अवश्य होनी चाहिए ऐसे स्थलों जहां पर अधिक संख्या में लोग एकत्र होते हैं वहां पर विशेष सतर्कता तथा ऐसे स्थानों पर संभावित घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जाना व किसी घटना के घटित होने पर तत्परता से प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दुर्गा पूजा में लगाए गए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाए अन्यथा की स्थिती में लापरवाही करने वाले अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका में साफ सफाई, फॉगिंग, एंटीलार्वा छिड़काव हेतु अधिशाषी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई, फॉगिंग, एंटीलार्वा छिड़काव हेतु डीपीआरओ को निर्देश दिया गया। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया की नवरात्रि के समय रोड पर मीट, मछली की दुकान लगाना वर्जित किया गया है। पंडाल में सीसीटीवी कैमरा 200 लीटर पानी का ड्रम, बाल्टी, चार बोरी बालू सहित सुरक्षा के अन्य मानक की व्यवस्था हर पंडाल पर रखा जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि चिकित्सीय सेवा एव एंबुलेंस की व्यवस्था 24 घंटे रहे।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी,समस्त क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी तथा विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु,दुर्गा पूजा समिति के लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments