Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार माह के दूधमुंहे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता

चार माह के दूधमुंहे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील अंतर्गत कटका थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक महिला अपने चार माह के दूधमुंहे बच्चे को छोड़कर कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना से न केवल एक परिवार टूट गया, बल्कि एक मासूम बच्चा मां की ममता से वंचित हो गया है।

पीड़ित पति के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ जनपद मुरादाबाद में मजदूरी कर जीवनयापन करता था। इसी दौरान उसकी पत्नी की पहचान ग्राम गागन, थाना क्षेत्र जनपद मुरादाबाद निवासी युवक कैलाश से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और यही संबंध बाद में पारिवारिक विघटन का कारण बन गया।

आरोप है कि 8 जनवरी को जब पीड़ित पति मुरादाबाद से अपने पैतृक गांव, थाना कटका क्षेत्र जनपद अंबेडकरनगर आया हुआ था, उसी दौरान उक्त युवक ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। पति ने बताया कि उसने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

सबसे दुखद पहलू यह है कि महिला अपने चार माह के बेटे को छोड़कर चली गई, जो अब पिता की देखरेख में है और मां की ममता से वंचित है। थक-हारकर पीड़ित पति ने कटका थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला अपने मायके से गई है, जबकि उसका ससुराल कटका थाना क्षेत्र में स्थित है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया महिला स्वेच्छा से गई प्रतीत हो रही है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मां की ममता उस मासूम तक दोबारा लौट पाएगी और क्या बिखरे हुए परिवार को न्याय मिल सकेगा। पुलिस जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments