Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत , देवर समेत अन्य के...

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत , देवर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर।  कटका थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर देवर समेत अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की रात बलईपुर गांव निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी विकास पांडेय का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया था, जिससे गांव में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मृतका के पिता जय प्रकाश मिश्रा निवासी पनकरपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री विजय लक्ष्मी का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व बलईपुर गांव निवासी विकास कुमार के साथ किया था। आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की रात बच्चों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद विजय लक्ष्मी अपने कमरे में चली गई, जहां बाद में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देवर सोनू समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कटका राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments