Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरेराह चाकूबाजी से दहशत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, दो आरोपी...

सरेराह चाकूबाजी से दहशत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के शेषनगर चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने चाकू से हमला कर दो युवकों को लहूलुहान कर दिया। सरेराह हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राण घातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मालीपुर क्षेत्र के खालिसपुर भटौली निवासी रामसहाय यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका भतीजा शुभम यादव पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद अपने मित्र शौरभ यादव पुत्र काशीराम  के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे शेषनगर चौराहा बाजार में चाउमीन खा रहा था। इसी दौरान वरौली आशानंदपुर गांव निवासी आदर्श मिश्र पुत्र अनिल मिश्र और शुभम मिश्र पुत्र ओमप्रकाश मिश्र वहां पहुंचे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई।

आरोप है कि आदर्श मिश्र ने मां-बहन की गालियां देते हुए विवाद को और भड़का दिया। जब शुभम यादव और शौरभ यादव ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने पहले डंडे से हमला किया। इसके बाद दोनों ने एकराय होकर जान से मारने की नीयत से चाकू निकाल लिया और शुभम यादव व शौरभ यादव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू लगते ही दोनों युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। सरेराह चाकूबाजी की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामलें में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आदर्श मिश्र व शुभम मिश्र को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिराफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments