Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिजी बस को रोककर किए गए तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

निजी बस को रोककर किए गए तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर,अंबेडकर नगर। विगत दिनों यात्री बस को रोक कर किये गए पथराव व तोड़ फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन ज्ञात व आठ अज्ञात समेत दर्जन भर लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना चार दिन पूर्व कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपर – जलालपुर मार्ग पर घटित हुई। कोतवाली क्षेत्र के मलूकपुर बड़ागांव निवासी अवधेश यादव ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि एक यात्री बस चलवाते है जो जहांगीरगंज से प्रयागराज तक प्रतिदिन चलती है। बीते 24 जून को बस जलालपुर से सुरहुरपुर रोड पर स्थित सेठ राइस मिल से आगे पहुंची थी इसी बीच सौरभ,शिवम विश्वकर्मा निवासी गण साहबतारा व दीपेश निवासी चौबे का पूरा अपने आठ अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और बस रोक कर ताबड़तोड़ ईंट पत्थर  बस पर बरसाना शुरू कर दिया। पथराव से कई यात्रियों को चोटें भी आयी और यात्री भयभीय होगये और यात्रियों मे अफरातफरी मच गयी। इस बीच कुछ यात्रियों ने एक आरोपी सौरभ यादव को पकड़ लिया अन्य सभी फरार गये। मामलें में पुलिस ने तीन ज्ञात व आठ अज्ञात समेत कुल ग्यारह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments