Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत अध्यक्ष के संयोजन में जेठ के तीसरे मंगलवार को लता...

जिला पंचायत अध्यक्ष के संयोजन में जेठ के तीसरे मंगलवार को लता चौक पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन


महंत कमल नयन दास करेंगे शुभारम्भ, कई विशिष्ट जनों की रहेगी मौजूदगी


अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के संयोजन में तीसरे मंगलवार को लता चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के कर-कमलों द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

महंत कमल नयन दास

भण्डारे में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष कमलेश सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य विशिष्ठ जनों की मौजूदगी रहेगी। भंडारा देर रात तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

रोली सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत, अयोध्या

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से भोजन करने से समाज में एकजुटता का संदेश भी जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने बताया कि भंडारे की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भण्डारे की व्यवस्था में सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक दुबे, सौरभ पांडे, हर्षित पांडे, कीर्तिवर्धन सिंह, गौरव तिवारी, मनदीप तिवारी, राजा सिंह, कलश सिंह, मनीष वर्मा, अंकुर पांडे, आदित्य तिवारी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments