◆ जाना बाजार से विधानसभा गोसाईगंज की एकता पदयात्रा की हुई शुरुआत
◆ जगह-जगह पुष्पवर्षा करके यात्रा का किया गया स्वागत
अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के जाना बाज़ार से शुरू हुई एकता पदयात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का परिचायक बनकर आगे बढ़ी। पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ की नेतृत्व में जब जनसैलाब तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ा तो पूरा परिवेश भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। एकता यात्रा के मार्ग की लम्बाई छह किलोमीटर थी, इस मार्ग की आधे, तीन किलोमीटर तक यात्रा में शामिल होने वाला जनसमुदाय व तिरंगा लहराते लोग दिखाई दे रहे थे। मार्ग में जहां तक नजर जाती, केवल उत्साह से भरे चेहरे और राष्ट्रभक्ति की लहर थी। यात्रा का समापन परशुराम वर्मा महाविद्यालय के सामने स्थित गोदवा बाग में हुआ।



