Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेठ के पहले मंगल पर चौक लाइट गेट में आयोजित हुआ विशाल...

जेठ के पहले मंगल पर चौक लाइट गेट में आयोजित हुआ विशाल भंडारा


◆ हनुमान जी की आराधना से प्रारम्भ हुआ भंडारा


अयोध्या। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार पर चौक लाइट गेट स्थित श्री हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के आयोजक दोपहरिया क्लब गुप्तार घाट के पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि सुबह हनुमान जी के मंदिर पर विशेष पूजा अर्चन कर किया गया । इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा हनुमान जी को चुनरी उड़ा कर भंडारे का शुभारंभ किया गया । नगर विधायक ने भंडारे में आए श्रद्धालुओं को लस्सी, पनीर पुलाव सहित पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया । इस दौरान बजरंगबली के नारों से गूंजता रहा आयोजन स्थल भंडारे के दौरान अजीत सिंह ,शिवकुमार सिंह, विवेक सिंह, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रखर सिंह, चंदन, शुभम सिंह ,तेजस सिंह, यश सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सुप्रीत कपूर शोभित कपूर सचिन सरीन, नरेश जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, गगन जायसवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments