Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररिहायशी मकान में घुसी तेज रफ्तार बस, तीन घायल

रिहायशी मकान में घुसी तेज रफ्तार बस, तीन घायल


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंर्तगत दुबौली गांव में सड़क किनारे स्थित एक रिहायशी मकान में एक निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे पति पत्नी और बेटे घायल हो गए, और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही बस सुभाष दूबे के घर में घुस गई जिसमे सुभाष दूबे उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए। गनीमत रही कि बस दीवार से टकरा गई अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और लोगो की जान जा सकती थी। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार प्रतिदिन राजेसुल्तानपुर से गोरखपुर  चलने वाली बस की गति ज्यादा थी और वह अनियंत्रित होकर सुभाष दूबे के घर में टकरा गई  । सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल सुभाष दूबे के पुत्र अनिलेश दूबे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस घटना में सुभाष दुबे और उनकी पत्नी को हल्की चोटे आई है जबकि उनके सुपुत्र अनिलेश को पैर में और कमर में गंभीर चोट लगी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments