Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या रायबरेली राजमार्ग पर मवेशियों का झुंड किसी बड़े हादसे को दे...

अयोध्या रायबरेली राजमार्ग पर मवेशियों का झुंड किसी बड़े हादसे को दे रहा दावत


  • मिल्कीपुर में छुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान हवा हवाई


मिल्कीपुर, अयोध्या। अभियान चला कर छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गौशाला में भेजने का निर्देश सरकार ने दिया है। विकास खंड मिल्कीपुर के अधिकारियों द्वारा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की बजाय महज कागजों तक सिमट कर रह गया है। मिल्कीपुर में छुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान केवल कागजों में चलाया जा रहा है।
अयोध्या रायबरेली राजमार्ग पर स्थित ब्लाक मुख्यालय मिल्कीपुर से चन्द क़दम दूर इनायत नगर थाने के सामने छुट्टा मवेशियों का झुंड किसी बड़े हादसे की फिराक में है जिन पर ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों की नज़र नहीं पड़ रही है। वहीं खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर के के सिंह द्वारा अभियान के तहत अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रतिदिन दर्जनों छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गौशाला में भेजवाए जाने का दावा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments