जलालपुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के बडेपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह रहे, जबकि संयोजक की भूमिका प्रभात जायसवाल ने निभाई।
शिविर में लगभग 50 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉक्टर भास्कर, डॉक्टर सतीश चंद्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, बृज बिहारी सिंह, आकांक्षा पटेल, सुमन समेत स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक गजेंद्र चौहान, नर्सिंग स्टाफ तथा बूथ अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। आयोजन से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाते हैं।