Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशैक्षिक भ्रमण हेतु विद्यार्थियों का दल नालन्दा के लिए हुआ रवाना

शैक्षिक भ्रमण हेतु विद्यार्थियों का दल नालन्दा के लिए हुआ रवाना


 अम्बेडकर नगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का दल राजकीय बालिका हाई स्कूल अहिरौली रानीमऊ की प्रधानाचार्या सुश्री विद्यावती के नेतृत्व में भारत की सर्व प्राचीन शिक्षा धरोहर नालन्दा विश्वविद्यालय(बिहार)के शैक्षिक भ्रमण हेतु मंगलवार को रवाना हुआ। दल की रवानगी माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के द्वारा की गई।राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज, राजकीय हाई स्कूल अहिरौली रानीमऊ, राजकीय हाई स्कूल चन्दन पुर, राजकीय बालिका इण्टर कालेज तेन्दुआई कला आदि अन्य राजकीय विद्यालयों के 52 छात्र/छात्राओं के इस दल के साथ राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज के शिक्षक राम जतन वर्मा, राजकीय हाई स्कूल चन्दन पुर के शिक्षक सौरभ सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कालेज की शिक्षिका संजली मौर्या तथा सहयोगी तारकेश्वर द्वारा भी प्रस्थान किया गया।एक्सपोज़र विजिट के लिए निकले इस दल के मंगलमय यात्रा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्या/प्रधानाचार्य सुमित्रा देवी, डॉ. तारा वर्मा,अनुपमा उपाध्याय,यदुनाथ प्रसाद यादव, सुरेश लाल श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा आदि द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं दीं गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments