Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेधावी छात्रों का दल औद्योगिक संस्थानों में भ्रमण के लिए अमेठी रवाना

मेधावी छात्रों का दल औद्योगिक संस्थानों में भ्रमण के लिए अमेठी रवाना

अयोध्या। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अयोध्या के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन करके विज्ञान शोध प्रयोगशालाओं औद्योगिक संस्थानों में भ्रमण कराया जाएगा। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कोरवा अमेठी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्तीय लेखा अधिकारी विरेश कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।



जिला समन्वयक जिला विज्ञान अधिकारी निखिल सिंह ने बताया कि यह अयोध्या जनपद के कई विद्यालय के मेधावी छात्र है जो प्रथम स्थान पाने वाले छात्र है। छात्रों को अयोध्या से अमेठी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जाएंगे। वहां पर निर्माण होने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में जानकारी लेंगे और उसकी रिपोर्ट फिर शासन को भेजी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जी जीआईसी, कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, महाराजा इंटर कॉलेज, एसएसबी इंटर कॉलेज, जयपुरिया स्कूल के मेधावी छात्रों का चयन किया गया है। अयोध्या से अमेठी में वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी को सीखने के लिए जा रहे है।

 निखिल सिंह जिला समन्वय जिला विज्ञान क्लब ने बच्चों से कहा कि जो छात्र इस कार्यक्रम में जा रहे है। वो अपने विद्यालय की मेधावी विद्यार्थी हैं। यह वहां से सीख करके आकर के सभी को एक अच्छा संदेश दें। जो निश्चित तौर पर सभी बच्चों को प्रेरित करने का कार्य करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments