Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन


अम्बेडकर नगर। स्वतंत्र भारत के वास्तुकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती  राष्ट्रीय एकता दिवस जिले में भव्यता एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि सरदार पटेल जी के योगदान को याद करने का यह दिन देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। शासन के निर्देशानुसार जनपद में इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


 रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन


कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पुलिस लाइन से पटेल तिराहे तक आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी से होगी। इसमें जनपद के सभी शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड दल, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, तथा विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ प्रतिभाग करेंगे।

इसी प्रकार विकास खंड कार्यालयों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और सभी थानों में भी स्थानीय स्तर पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया जाएगा।


 विद्यालयों में गोष्ठी एवं प्रदर्शनी


सुबह 9 बजे से 10 बजे तक जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद जीजीआईसी अकबरपुर में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषयक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

सुबह 11 बजे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में तथा अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विचार गोष्ठी आयोजित करेंगे।


 क्विज व प्रतियोगिताएं


दोपहर 3 बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में सरदार पटेल के जीवन, कार्य एवं दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः ₹1500, ₹1000 और ₹500 के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।


 ग्राम पंचायतों में एकता दौड़


जिलाधिकारी ने बताया कि 3 नवंबर से 5 नवंबर  तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में एकता दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 15 सौ द्वितीय एक  हजार और तृतीय पांच की धनराशि दी जाएगी।


विद्यालयों में रचनात्मक प्रतियोगिताएं


इसके अलावा एक नवंबर से 8 नवंबर तक जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments