Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, मनमोहक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, मनमोहक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र


◆ एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम के नारो से गुंजयमान रहा क्षेत्र


बसखारी अंबेडकर नगर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राम नवमी राम जन्मोत्सव महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को बसखारी बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांधी आश्रम जहांगीरगंज रोड से शुरू हुई शोभा यात्रा में मनमोहक भक्ति भाव से पूर्ण झांकियां लोगों की आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा में रथ पर प्रभु श्री रामचंद्र दरबार, विशाल बजरंगबली का दृश्य, महाकाल की सजीव झांकिया के साथ कई मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं को भक्ति विभोर कर रही थी। कई स्थानों पर  श्रद्धालुओं ने झांकियों की आरती उतारते हुए पुष्प वर्षा का स्वागत भी किया।सैकड़ो की संख्या में रामभक्त  श्रद्धालु ढोल नगाड़ों एवं भक्तिमय संगीत की धुनों पर नाचते गाते एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम के गगन भेदी नारो का जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा को लेकर बसखारी बाजार को केसरिया झंडों से सजाया गया था। कई समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जलपान की व्यवस्था के साथ जगह-जगह स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा को कुशलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जहां बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह, संम्मनपुर थानाध्यक्ष जेपी यादव,महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी, बेवना थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।वही नगर पंचायत प्रशासन व कर्मचारियों के साथ साफ सफाई , चूने का छिड़काव आदि व्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा का समापन डिवहारे बाबा देवस्थान पर आकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments