जलालपुर अम्बेडकर नगर। बाबा पलटूदास मंदिर परिसर में महंत रामप्रसाद दास के नेतृत्व में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव और धार्मिक एकता को प्रोत्साहित करना रहा।
श्री बालाजी शक्ति समिति के तत्वावधान में मंदिर के बाहर भव्य भंडारे और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष शनि जायसवाल व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा महाकाल की आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम की कमान युवाओं ने संभाली, जिनमें कृष्ण गुप्ता, शशिकांत पांडेय, अश्वनी, अमन और आदित्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, व्यापारी मनीष सोनी और दुर्गेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र और व्यापारी मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भगवान की भव्य आरती की। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी और चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारी अमित गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष राज कसेरा, विकाश निषाद, सभासद आशीष सोनी, छोटू सोनी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।