Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, न्याय के लिए भटक रही...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

0
13
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने विवाह का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी से साफ इनकार कर रहा है।

युवती फिलहाल अपने ननिहाल में, जो जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में स्थित है, रह रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक, जो जनपद के ही एक अन्य थाना क्षेत्र का निवासी है, ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय पाने के लिए लगातार थानों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। युवती जब शिकायत लेकर जैतपुर थाना पहुँची तो पुलिस ने उसे अपने स्थायी निवास क्षेत्र के थाने में जाने की बात कहकर टाल दिया, जबकि घटनास्थल स्पष्ट रूप से जैतपुर थाना क्षेत्र में आता है।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की इस टालमटोल की वजह से उसे न्याय मिलना नामुमकिन होता जा रहा है। जैतपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन युवती को अपने निवास क्षेत्र के थाने में मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता के साथ हुए अन्याय पर पुलिस का रवैया निराशाजनक है। वे मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here