Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल गई छात्रा गायब, पुलिस ने दर्ज़ किया अपहरण का मुकदमा

स्कूल गई छात्रा गायब, पुलिस ने दर्ज़ किया अपहरण का मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। विद्यालय गयी छात्रा  के गायब होने के मामले मे छात्रा के दादा की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उस की 18 वर्षीय पौत्री कक्षा 12 की छात्रा है । जो प्रतिदिन की भांति मंगलवार को कालेज के लिए निकली लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पता चला कि उस के गांव में आने आने जाने वाला युवक  किशन निवासी सालारपुर थाना पवई  जिला आजमगढ़ मोटरसाइकिल से लेकर कहीं चला गया। जब कि छात्रा की साइकिल रास्ते पर खड़ी मिली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मालीपुर प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मामलें में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments