Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेल रही बालिका से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

खेल रही बालिका से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र में खेल रही आठ वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी पुत्री घर के पास एक व्यक्ति के मकान के बगल खेल रही थी। इसी दौरान कैथी नसीरपुर निवासी अजय शुक्ला उर्फ मोनू बाबा पुत्र स्वर्गीय श्रीपति ने बच्ची को अकेला पाकर जबरन खींचकर एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मां-बहन की गालियां देते हुए बृजनाथ गौड तथा पीड़िता के साथ मारपीट की, जिससे बालिका को गंभीर चोटें आईं। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments