Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रक ट्रेलर को ओवरटेक कर रही युवती की दर्दनाक मौत

ट्रक ट्रेलर को ओवरटेक कर रही युवती की दर्दनाक मौत


◆ ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक ट्रेलर के चक्के के नीचे आई युवती


◆ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित मिल्कीपुर खजुरहट मार्ग पर ट्रेलर ट्रक को ओवरटेक कर रही बाइक सवार युवती अनियंत्रित होकर गिर गई और ट्रक का चक्का उसके सिर को रौंदता हुआ आगे निकल गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका सोनी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खण्डासा थाना क्षेत्र के गदुरही बाजार निवासिनी सोनी पुत्री कमलेश (19) वर्ष हीरो स्प्लेंडर बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 42 बी एफ 0923 से सोमवार को अपने ननिहाल पुलिस चौकी हैरिग्टनगंज क्षेत्र के पलिया लोहानी जा रही थी। वह प्रातः करीब 8:30 बजे मिल्कीपुर पेट्रोल पंप से खजुराहट रोड पर मुड़ी और आगे जा रहे ट्रेलर ट्रक को ओवरटेक करना चाहा कि अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई और उसका सिर ट्रक के चक्के के आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने मृतका सोनी के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। जानकारी के बाद मौके पर परिजन पहुंचे, पुलिस ने शव को पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस का कहना है दुर्घटना करने वाली ट्रेलर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया था। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी  दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments