Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारिकाबगंज चौराहे पर स्थित विशालकाय नीम का पेड गिरा, एक बच्चे की...

रिकाबगंज चौराहे पर स्थित विशालकाय नीम का पेड गिरा, एक बच्चे की मौत


अयोध्या। रिकाबगंज चौराहे पर स्थित विशालकाय नीम का पेड़ शनिवार की दोपहर अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई तथा कई राहगीर घायल हो गए। पेड़ की चपेट में आने के कारण उसके नीचे दब कर कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ लगभग 150 सौ साल पुराना था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब अवागमन सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच रिकाबगंज चौराहे पर स्थित विशालकाय नीम का पेड़ एकाएक गिर पड़ा। व्यस्त मार्ग होने के कारण कई राहगीर इसकी चपेट में आए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों पेड़ के चपेट में आए लोगों को निकाला। जिनमें से ज्यादा चोटें आने के कारण एक बालक समेत तीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दस वर्षीय अब्बू साहिमा पुत्र रमजान मोइया बेगमगंज पूराकलंदर को मृत घोषित कर दिया। आशिया पत्नी सगीर अहमद अंगूरीबाग, नाजमीन पुत्री अब्दुल रहूक ठठरईया तथा मेहताब पुत्र उसमान मोइया बेगमगंज, पूराकलंदर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई अन्य को भी चोटें आई है। पेड़ की चपेट में आने के कारण उसके नीचे खड़े कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments