Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकोचिंग जा रही छात्रा से अभद्रता व जान से मारने की धमकी,...

कोचिंग जा रही छात्रा से अभद्रता व जान से मारने की धमकी, चार पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में घेरकर भद्दी-भद्दी गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव चौबेपुरा का है।

पीड़िता की मां ने सोमवार को जलालपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते नौ जनवरी की सुबह उनकी पुत्री कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही आकाश, विशाल, विपिन व अतुल ने रास्ते में उसे रोक लिया और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने यह भी कहा कि यदि शिकायत की तो अपहरण करवा देंगे।

घटना से भयभीत छात्रा घर वापस लौट आई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। विपक्षियों की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता की मां ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments