Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा तीन बच्चों का पिता,...

शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा तीन बच्चों का पिता, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लिया हिरासत में


जलालपुर अम्बेडकर नगर। तीन बच्चों के पिता ने पत्नी के रहते शादी का झांसा देकर  युवती से लगातार बारह वर्षों तक  दुष्कर्म करता रहा। बार बार युवती के कहने पर जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने कोतवाली जलालपुर पहुंच कर अपनी व्यथा  बतायी। आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता का वाहन चालक बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। आरोपी को शह देने में शामिल आरोपी के पिता व पत्नी के विरुद्ध भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली जलालपुर अंतर्गत एक गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि बड़ागांव ओझीपुर निवासी विपिन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और उस के साथ लगातार विगत 12 वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि बिपिन पहले से शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं इसके बाद भी गुमराह कर शादी का झांसा देता रहा और धीरे धीरे समय बीतता गया लेकिन आरोपी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। युवती ने आरोप लगाया कि इन वर्षों में आरोपी ने कई बार  शारीरिक संबंध भी बनाये। तीन बच्चों का पिता व पत्नी होने के बाद भी धोखे से वह दुष्कर्म करता रहा। शादी न करने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की । जहां पुलिस ने आरोपी विपिन व इस कृत्य में शह देने के आरोप में पिता गुरुशरण व पत्नी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पीडिता द्वारा यह बताया गया कि आरोपी समाजवादी पार्टी व जिला पंचायत सदस्य का वाहन चालक है।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments