Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्लाक परिसर में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्लाक परिसर में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। स्थानीय ब्लाक परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक गोष्ठी का आयोजन  किया गया।जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए किसानो को जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमापति मौर्य ने किया। इस अवसर पर किसानों ने विभन्न स्टाल लगाये। जिसमें किसान राम मूरत पाल ने नेपियर घास का स्टाल लगाया जब कि कृषि विभाग, सहकारी विभाग जलालपुर द्वारा भी स्टाल लगाया गया। इस मौके पर मोटा अनाज सावा , मडुवा के बारे में जानकारी दी गयी। पूर्व में जैविक खेती और खरीफ के फसलों की बारे में भी जानकारी दी गयी। गोष्ठी में सब्जी, सोलर पंप,कृषि को उन्नत बनाने की भी जानकारी दी गयी। इस मौके पर चेयरमैन भूमि विकास बैंक अशोक उपाध्यय,विनीत वर्मा, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, रामफेर कन्नौजिया, अमर नाथ सिंह, रविन्द्र भारती समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments