Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागेहूं की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गेहूं की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


बीकापुर, अयोध्या । कोतवाली क्षेत्र के बंडली का पुरवा तोरोमाफी निवासी 45 वर्षीय किसान राम तीरथ पुत्र परशुराम का शव गांव के बाहर कटाई किए हुए गेहूं के खाली खेत में शनिवार सुबह बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रोते बिलखते परिजन

परिजनों ने बताया कि मृतक किसान राम तीरथ कोरी शुक्रवार देर शाम खेत की तरफ गया था। रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों द्वारा गेहूं के खाली खेत में शव पड़ा देखकर परिजनों को और गांव में सूचना दी गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक का एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा था। जिसके चलते परिजनों द्वारा संदिग्ध मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने बताया कि मृतक खेती किसानी करने के साथ हैंड पंप रिपेयरिंग का कार्य करता था। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे दो पुत्र और दो पुत्री हैं। जिसमें दो बच्चे अभी नबालिग हैं। परिवार काफी गरीब है सभी के परवरिश की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments