Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघर में घुसकर एक परिवार की पिटाई, चार गंभीर रूप से घायल

घर में घुसकर एक परिवार की पिटाई, चार गंभीर रूप से घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत परवर पारा गांव में हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इनायतनगर थाना के पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत परवर पारा मजरे चौबे का पुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि सुल्तानपुर जिले के तहसील बल्दीराय थाना धनपतगंज भगवानपुर गांव निवासी राधा पांडे व उनके दो सगे भाई लाठी डंडे व लोहे की रॉड से लैस होकर उनके घर आए और गाली गुप्ता देने लगे। जिसका विरोध करने पर उक्त लोग आग बबूला हो गए और उनके घर में घुसकर उक्त लोगों ने लाठी-डंडो व लोहे की रॉड से पूरे परिवार को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया।
पुलिस द्वारा घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजा गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मारपीट की घटना में एक ही परिवार के राम भवन तिवारी (65), उपमा देवी (43), ओमप्रकाश तिवारी (45) व मोनिका तिवारी (22) पुत्री ओम प्रकाश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि हमलावरों ने मोनिका को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा है। शाहगंज चौकी प्रभारी अनुराग पाठक ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments