Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर बिजली टावर पर चढ़ा नशेड़ी युवक, मची अफरा-तफरी

 बिजली टावर पर चढ़ा नशेड़ी युवक, मची अफरा-तफरी


◆ पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बड़ी अनहोनी


जलालपुर अंबेडकर नगर। शनिवार की देर रात जलालपुर क्षेत्र के बरौना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव का एक युवक नशे की हालत में बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊपर चढ़ता देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार, बरौना गांव निवासी 25 वर्षीय रविंद्र कुमार नशे की हालत में गांव के निकट स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर जा चढ़ा। परिजनों ने उसे उतारने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन रविंद्र किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। उल्टा वह और ऊपर चढ़ता जा रहा था। हालात बिगड़ते देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जलालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रविंद्र को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं। अंततः गांव के ही एक युवक, जो रविंद्र का करीबी मित्र था, को बुलाया गया। उसने उसे किसी चीज का लालच दिया, तब जाकर रविंद्र टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ लिया और परिजनों के हवाले कर दिया।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे की हालत में युवक बिजली टावर पर चढ़ गया था। उसे सकुशल नीचे उतारकर उसके पिता राम सहाय व भाई रंजीत के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक की हालत ठीक है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments