Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याथार कांड में मृतक के परिजनों से मिला अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण...

थार कांड में मृतक के परिजनों से मिला अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का प्रतिनिधि मंडल


◆ हर संभव मदद का दिया आश्वासन


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह अगुवाई में बनवीरपुर के घटना में मृतक कप्तान सिंह एवं प्रिंसु सिंह के परिजनों से उनके आवास पर मिला। मृतक के पिता जज सिंह एफसीआई में श्रमिक का कार्य करते हैं। उनका पुत्र कप्तान सिंह कृषि कार्य करके घर की जिम्मेदारी देखता था। मृतक के पिता ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि अपराधियों ने उानके पुत्र गाड़ी से कुचलकर मारा, तथा अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक दबंगई की गई।

 जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह ने कहा कि आपके साथ संगठन और समाज सदैव खड़ा है। हर स्तर से आपकी मदद होगी। दोषियों को कठोरतम सजा मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया। बोले कि सम्पूर्ण समाज आपकी हर संभव मदद करेगा, अपराधी कोई भी हो कानून उसे कठोर सजा जरूर देगा। प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को कोई कमजोर समझने की गलती न करे बहुत बड़ा संगठन और समाज इनके साथ है, शासन प्रशासन इसपर इतनी कठोर कार्यवाही करे कि इस प्रकार के अपराधियों का हौसला मिट्टी में मिल जाय। प्रतिनिधि मंडल ने अयोध्या प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

प्रतिनिधि मंडल में अनिल कुमार सिंह बीकापुर, सन्तोष सिंह निमड़ी, परिक्रमा सिंह, शिवप्रताप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह, समर बहादुर सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, विपिन सिंह, अनिल सिंह जनौरा, देवेंद्र सिंह भास्कर, राकेश कुमार सिंह अबनपुर, हरविजय सिंह, आशीष कुमार सिंह, अजेन्द्र सिंह राजा,रावेन्द्र सिंह सोनू, धर्मेन्द्र सिंह, अमरदीप सिंह,रतन सिंह, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments