Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या कैंट में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का डेलीगेट सम्मेलन आयोजित

अयोध्या कैंट में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का डेलीगेट सम्मेलन आयोजित


अयोध्या। अयोध्या कैंट में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा फैजाबाद द्वारा डेलीगेट सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉमरेड एम.एन. मिश्र ने की, जबकि संचालन शाखा मंत्री कामरेड हीरालाल ने किया। कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों की सहभागिता रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री कामरेड विभूति मिश्रा और मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने रेल कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार रखा। इस दौरान डेलीगेट साथियों द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा गया और उन पर विस्तृत चर्चा की गई।

रेल कर्मचारियों ने रेलवे गेटों पर तैनात कर्मियों तथा प्वाइंट्समैन की 12 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था, अयोध्या कैंट रेलवे चिकित्सालय में कर्मचारियों के लिए आवधिक चिकित्सा परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने, रिक्त पदों पर भर्ती न होने के कारण निर्धारित अवधि से अधिक समय तक कराई जा रही ड्यूटी, इसके एवज में डबल रेस्ट या ओवरटाइम न दिए जाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा सिग्नल विभाग में ड्यूटी रोस्टर, पिन प्वाइंटिंग और रिस्ट्रक्चरिंग, सी एंड ब्लू विभाग की महिला कर्मचारियों के स्थानांतरण, लोको रनिंग स्टाफ पर कार्य का अत्यधिक दबाव, रेस्ट की कमी तथा 36 घंटे से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद भी मुख्यालय वापस न बुलाए जाने जैसे मुद्दे भी सामने आए।

मंडल नेतृत्व ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें रेल प्रशासन के समक्ष रखने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में लखनऊ मंडल के युवा प्रभारी कामरेड शुभ्रांशु तिवारी, शाखा मंत्री कामरेड अमित शर्मा, आनंद मिश्रा, अयोध्या शाखा के पदाधिकारी, दिल्ली गेट के सक्रिय कार्यकर्ता, युवा व महिला संयोजक तथा लखनऊ मंडल के पूर्व अध्यक्ष आर.जे. कनौजिया, फैजाबाद शाखा के पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड अंजुम मुख्तार खान, कामरेड सुदर्शन सिंह, एस.के. राय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments